फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज पानीपत से चुलकाना धाम के लिए चलाएगा 12 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज फाल्गुल महोत्सव पर चुलकाना धाम में जाने वाले यात्रियों के लिए 12 बस चलाएगा। इनके साथ चुलकाना व किवाना गांव के पास दो अस्थायी बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे। रोडवेज सोमवार को बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए सब तैयारी पूरी की ली हैं।
विज्ञापन


चुलकाना स्थित श्याम बाबा मंदिर में नौ से 11 मार्च को तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। श्याम भक्तों ने बाबा के दर्शन करने जाना शुरू कर दिया है। यहां हर रविवार को पैदल यात्रा जाती हैं। दो मार्च को भी पानीपत से दो यात्रा जाएंगी। इसके साथ प्रदेश व देशभर से श्याम प्रेमी बस से चुलकाना जाते हैं। रोडवेज की चुलकाना को लेकर कोई बस नहीं चल रही थी। वृंदावन ट्रस्ट ने डिपो महाप्रबंधक के सामने पानीपत से चुलकाना के लिए बस चलाने की मांग की थी। डिपो महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल 12 बस चलाने की परमिशन दी है।

अस्थायी डिपो के साथ किराया तय होगा

रोडवेज बस सिवाह गांव स्थित नए डिपो से चुलकाना धाम के लिए जाएंगी। चुलकाना गांव में शिव चौक और इससे पहले किवाना गांव के मोड़ पर दो अस्थायी बस स्टॉप बनाए जाएंगे। फिलहाल सभी बस चुलकाना शिव चौक तक जाएंगी। इससे आगे भीड़ होने पर किवाना मोड़ तक बस जाएंगी। यह दूरी करीब 21 किलोमीटर है। रोडवेज ने इसके लिए किराया निर्धारित किया। रविवार को बसों की मांग होने पर कुछ बसों को भेजा जा सकता है। बाकी बसों को सोमवार से मांग अनुसार भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन :

डिपो से चुलकाना तक स्पेशल बस चलाई जाएंगी। फिलहाल 12 बसों की मंजूरी मिली है। इन बसों को रविवार या सोमवार को रवाना किया जाएगा। आवश्यक पड़ने पर बसों की संख्या को कम या ज्यादा किया जा सकता है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


शमशेर मलिक, डीआई, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें