फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज ने तीसरे दिन भी राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में 16 बसों को भेजा, यात्री परेशान

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज अधिकारियों ने तीसरे दिन भी राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए रविवार को 16 बसों को लोकल रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र में भेज दिया। लोकल रूटों पर बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री बसों की कमी के कारण भटकते नजर आए। उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर जाना पड़ा। तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी से देर रात बसें यात्रियों के साथ डिपो में पहुंचेगी।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बसें सुबह ही पशुपालकों को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर कुरुक्षेत्र के लिए गई। वहीं, दैनिक यात्रियों को बस नहीं मिल पाई। उनको सुबह निजी वाहनों से शहर आना पड़ा। इसी तरह दोपहर व शाम को बस नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को वापस जाने में भी निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ा। यात्री राज सिंह, नवीन और रामबीर ने बताया कि तीन दिनों से यात्रियों को लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया है। पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र में रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में रोडवेज बसों को भेजा गया था। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से ऐसी स्थिति में रूटों पर अन्य बसों को चलाने की मांग की है।



रोडवेज डिपो से रविवार को राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए 16 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस चालकों को अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए है। इसके चलते ज्यादा दिक्कत नहीं आने दी गई। साथ ही चालक और परिचालकों को संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें