पानीपत। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन दो बसों को प्रयागराज भेजा गया। डिपो अधिकारी यात्रियों की मांग पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। यह रूट रोडवेज के लाभकारी साबित हो रही है।
रोडवेज डिपो की ओर से हर रोज दोपहर 12 बजे एक बस प्रयागराज के लिए रवाना किया जाता है। रविवार को एक बस को निर्धारित समय पर रवाना किया गया। इसके बाद भी काफी यात्री रह गए। डिपो अधिकारियों ने दूसरी बस काे डेढ़ बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया।
वहीं प्रयागराज से पानीपत के लिए बस दोपहर बाद दो बजे रवाना होती हैं। यह बस अगले दिन सुबह छह बजे पानीपत पहुंच रही है।यात्री सोहन, राजेश और सुरेश ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए पानीपत से भारी संख्या में लोग रोजाना बसों के माध्यम से रवाना हो रहे है। रोडवेज के इस फैसले से यात्रियों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने बताया कि यात्रियोंं की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन को ज्यादा बसों को प्रयागराज के लिए रवाना करना चाहिए। जिससे यात्रियों को सकुशल प्रयागराज पहुंचाया जा सके।