फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज ने एसी बसों के रूट नहीं किए निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज ने पानीपत डिपो में पहुंचीं 10 एसी बसों के रूट निर्धारित नहीं किए हैं जिससे यात्री परेशान हैं। उन्हें दिल्ली-चंडीगढ़ और अन्य रूट पर चलाया जा रहा है। साथ ही तीन बसों को हरिद्वार रूट पर लगाया है।
विज्ञापन

इससे पहले हरिद्वार रूट पर कोई एसी बस का संचालन नहीं हुआ है। यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रूट पर एसी बसों को चलाया गया है। इसके अलावा देहरादून, कटरा और रामपुर के लिए एसी बसों का संचालन किया जा रहा है।
बसोंं के रूट को निर्धारित करने को लेकर रोडवेज अधिकारियों ने जल्द बैठक कर रूट निर्धारित करने का आश्वासन दिया है। जिससे यात्रियोंं को गर्मी में एसी बस के संचालन से राहत मिल सके। डिपो में इससे पहले 124 बसें हैं। जिनमें से एक भी एसी बस नहीं है। डिपो में पहली बार एसी बसों को शामिल कर नई सौगात दी गई है। 10 एसी बसों के डिपो में शामिल होने के बाद बसों की संख्या 134 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि पानीपत डिपो में आइसर कंपनी की 10 एसी बसोंं को शामिल किया गया है। जिससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिल सकें। फिलहाल बसों को दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है। साथ ही तीन बसों को हरिद्वार रूट पर चलाया जा रहा है। जिससे गंगा दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके। हरिद्वार रूट पर एसी बस में यात्रियों को 75 रुपये प्रति यात्री अतिरिक्त किराया देना होगा। ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें