फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में मोटरसाइकिल सवार ऑडिटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास सोमवार रात को 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से इंसार बाजार निवासी वासु (25) की मौत हो गई। वासु एक कंपनी में बतौर ऑडिटर काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। एक संदिग्ध वाहन कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक बैग मिला। जिसमें उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप और कुछ दस्तावेज मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया।
मंगलवार दोपहर बाद मृतक की शिनाख्त वासु निवासी इंसार बाजार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वासु कंपनी में ऑडिटर थे। हादसे के समय वह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें