फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज ने 96 बसों को करनाल पदयात्रा के लिए भेजा, दिनभर भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज ने 30 बसों को चरखी दादरी डिपो से मंगाकर करनाल भेजा
विज्ञापन

-बसों की कमी के कारण निजी वाहनों पर निर्भर दिखे यात्री
-रोडवेज द्वारा 50 आरटीओ की बसो को चलाने का किया दावा
-धरातल पर जांच के बाद नजर नहीं आई आरटीओ की बसें
-यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों पर लगाई लापरवाही के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।
रोडवेज ने वीरवार को करनाल में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा के लिए 96 बसों को करनाल भेजा। इस कारण यात्रियों दिनभर बिना बसाें के भटकते नजर आए। कई घंटों तक बस स्टैंड पर इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हो पाई। साथ ही रोडवेज ने 30 बसों को चरखी दादरी डिपो से मंगाकर करनाल के लिए भेजा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों ने 50 आरटीओ की बसोंं को शहर में चलाने का दावा किया, लेकिन धरातल पर जांच के बाद ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इस कारण यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है।
पानीपत रोडवेज बस डिपो में 134 बसों का बेड़ा है। इसमें से 96 रोडवेज बसों को करनाल में होने वाली रैली के लिए भेजा गया। इसके बाद डिपो में केवल 38 बसें ही रह गई। इनमें से कुछ बसों को लोकल और अन्य रूटों पर चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड बिना बसाें के खाली नजर आया। दिनभर यात्रियों को हुई परेशानी के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन

यात्री पंकज, मुकेश और रामबीर ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने काम पर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन कई घंटों के इंतजार के बाद भी कोई बस नहीं मिली। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में रोडवेज अधिकारियों को पहले ही पुख्ता तैयारियां करनी चाहिए। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने रोडवेज अधिकारियोंं पर लापरवाही के भी आरोप लगाए है।
विज्ञापन

वर्जन :
रोडवेज डिपो से करनाल में होने वाली पदयात्रा के लिए 96 बसोंं को भेजा गया। साथ ही चरखी दादरी डिपो से भी 30 बसों को डिपो में मंगाकर करनाल के लिए भेजा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए आरटीओ की 50 बसाें को लोकल और अन्य रूटों पर चलाया गया। इससे यात्रियाें को कोई परेशानी न हो।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें