फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-6 की सड़कें बनेंगी मॉडल, ट्रांसपोर्ट नगर में होगी आधुनिक पार्किंग क्षेत्र होगा विकसित

Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग का ​शिलान्यास करते ​शिक्षा मंत्री म​हीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के सेक्टर-6 की 1850 मीटर लंबी सड़कों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों के साथ साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 6.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, जबकि बिंझौल में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से डेयरी क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने वीरवार को इन तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पार्षद संजीव दहिया, पार्षद कुसुम भट्ट और पार्षद बिट्टू प्रजापत ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक पार्किंग स्थल होगा : वार्ड-14 के अंतर्गत सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर में बनने वाले आधुनिक पार्किंग स्थल पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का शिलान्यास शिक्षा मंत्री ने शहरी विधायक प्रमोद विज के साथ किया। यहां ट्रक यूनियन की पार्किंग को पक्का किया जाएगा, जिससे ट्रांसपोर्टरों को सुविधा मिलेगी। लगभग 5.5 एकड़ और तीन एकड़ के दो पार्किंग स्लॉट विकसित किए जाएंगे, जिनमें 185 बड़े ट्रक खड़े हो सकेंगे। साथ ही परिसर में करीब 30 बुकिंग एजेंसियों के लिए दुकानें भी बनाई जाएंगी। ट्रक चालकों के लिए स्नानघर, शौचालय और रसोईघर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
सेक्टर-6 में आधुनिक बनाई जाएंगी सड़क : वार्ड-26 के अंतर्गत सेक्टर-6 में बनने वाली मॉडल सड़कों के तहत जीटी रोड से पानीपत-दिल्ली रेल लाइन तक 450 मीटर की मुख्य सड़क को भी आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा और साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार राइट ऑफ वे के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


शोंधापुर में राष्ट्रीय स्तर का बनेगा स्वीमिंग पूल
वार्ड-21 स्थित डेयरी क्षेत्र में लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, गली, नाली, सीवर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और कम्युनिटी हॉल सहित विकास कार्य किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने मेयर कोमल सैनी के साथ इसका शिलान्यास किया। इसी दौरान शोंधापुर गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल बनाए जाने की भी घोषणा की गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और एक माह के भीतर टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें