चहारदीवारी गिराते टीम के सदस्य। स्रोत : विभाग
- फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
पानीपत। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की टीम ने वीरवार को महराना गांव में विशेष अभियान चलाकर 22 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया ।
प्रशासनिक टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माणाधीन मकान, छह डीपीसी, चहारदीवारी और जमीनी सीमांकन को गिराया। इतना ही नहीं, भू-माफिया द्वारा बिछाए गए पूरे कच्चे रास्तों के नेटवर्क और अवैध वाटर सप्लाई नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान विरोध की गुंजाइश को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।
डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने से पहले जमीन के दस्तावेज और विभागीय मंजूरी की जांच जरूर करें। भू-माफिया के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं। भविष्य में भी ऐसी अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।