फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पिछले वर्ष 23 अप्रैल को गेहूं के सीजन के दौरान इसराना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। अनाज मंडी में सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य में हो रही देरी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

अनाज मंडी में अब टूटी हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की खरीद शुरू होने से पहले अनाज मंडी की सभी सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। अनाज मंडी में सड़कों का निर्माण शुरू होने पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान व अन्य आढ़तियों संजीत मलिक, वीरेंद्र जागलान व सुरेंद्र रमन ने आभार व्यक्त किया है। मार्केटिंग बोर्ड के जेई प्रदीप का कहना है कि इसराना अनाज मंडी की सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें