फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरा पानी, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर-21 में जाटल रोड पर रामनगर के पास नाला ओवरफ्लो होकर आया सड़क पर पानी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। अमरूत योजना के तहत बिछाई गई सीवरेज लाइन की लापरवाही से वार्ड नंबर 21 के राम नगर में जाटल रोड पर नाला ब्लॉक हो गया है। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा होने लगा है। इससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेेेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, गंदगी फैलने की वजह से लोगों में बीमारियों के फैलने का डर है। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद को दी। इसके बाद पार्षद ने मौके का मुआयना करते हुए इस समस्या को निगम अधिकारियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि उनके वार्ड में अमरूत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसके तहत ट्रेंचलैस तकनीक से लाइन बिछाई गई। ये लाइन इस प्रकार से बिछाई कि इससे नाला ब्लॉक हो गया। उन्होंने सुपर जेटिंग मशीन से इस नाले की सफाई करवाने की कोशिश की लेकिन जेटिंग मशीन का पंप तक एक दुकान की नींव के अंदर घुस गया, जो कि करीब 15 फीट तक चला गया। उन्होंने मामले की रिपोर्ट निगम अधिकारियों को दी है।
उन्होंने बताया कि नाला ब्लॉक होने से मेन जाटल रोड पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इस रोड से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। जिनको अब गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे कॉलोनी में बदबूदार माहौल भी बन रहा है। लोग उनसे शिकायत कर रहे हैं। बता दें कि वार्ड पार्षद संजीव दहिया निगम की सफाई कमेटी के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी शिकायत पर निगम की सफाई शाखा के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र ने कहा कि वे जल्द ही समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें