फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रितु, अनिशा और मानसी चयनित

Fri, 22 Aug 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम स्थित खेल नर्सरी में ताइक्वांडो की तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इनका वीरवार को पाइट स्कूल में ट्रायल लिया गया। जिसमें अंडर-17 में नर्सरी की रितु, अनिशा और मानसी का चयन हुआ। तीनों खिलाड़ी सितंबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

कोच पूनम सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी पिछले तीन साल से स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास कर रही हैं। वीरवार को एनएफएल पाइट में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया। जिसमें नर्सरी की रितु, अनिशा और मानसी का चयन हुआ। तीनों खिलाड़ी आठ से दस सितंबर तक सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी और जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ी रितु काबड़ी गांव, अनिशा मुखीजा कॉलोनी और मानसी कुम्हार मोहल्ला की रहने वाली हैं। तीनों खिलाड़ी नौवीं शिक्षा की छात्राएं हैं। तीनों पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं है। तीनों खिलाड़ी पहले भी प्रदेश स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। तीनों का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें