पानीपत। महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प?
- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य कॉलेज की महिला एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में 18 कॉलेजों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रितिका, मिन्नी, अनुष्का और ज्योति अव्वल रहीं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महिला व कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अनुराधा सिंह व डॉ. मीनल तालस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और जानने लिए प्रेरित करती है। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता : आर्य पीजी कॉलेज की रितिका ने प्रथम, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की स्नेह ने द्वितीय व वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा की ट्विंकल ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता : डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की मिन्नी गुप्ता ने प्रथम, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की दीक्षा पूरी ने द्वितीय, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की तृप्ति शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता : पंजाब यूनिवर्सिटी की अनुष्का त्यागी ने प्रथम, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की नवजोत ने द्वितीय, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की सेजल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता : टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की वंशिका व डीएवी कॉलेज कॉलेज यमुनानगर की आर्ची ने संयुक्त रूप से हासिल किया। वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा की सुषमा और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की साक्षी तृतीय रहीं।
-