फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की मदद से रिफानरी बनवाएगी पौने 6 करोड़ की लागत से दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल

विज्ञापन
पानीपत। प्रैस वार्ता करती उपायुक्त सुमेधा कटारिया व रिफाइनरी अधिकारी । - फोटो : panipat
विज्ञापन
आईओसीएल रिफाइनरी ने मंगलवार को विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के स्कूल निर्माण के लिए पौन 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा कर दी है। इसके लिए मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त व रिफाइनरी प्रबंधक ने दस्तावेजों पर साइन कर प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यह प्रोजेक्ट हॉली पार्क में बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से पहले ही दो हजार गज जगह स्कूल को देने की घोषणा की जा चुकी है। वहीं स्कूल बनने के बाद रिफाइनरी की तरफ से बच्चों के लिए दो स्कूल बसों को भी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। 23 अगस्त को सीएम मनोहर लाल स्कूल का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल बनने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इसमें एडीसी, निगमायुक्त, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी होंगे। पैसा प्राप्त होते ही इसके टेंडर लगा दिए जाएंगे और काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर एडीसी प्रीति, रिफाइनरी के वित्त विभाग के सीजीएम एपी शर्मा, जीएम इंचार्ज एचआर अनिल कुमार, सीएसआर के जीएम एसके त्रिपाठी, सीएसआर के डीजीएम आरएस डोगरा, सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश रोशन, प्रशासकीय प्रबंधक जोगिन्द्र सिंह और हिन्दी व सीएसआर की अधिकारी प्रीति साहा, डीएफएसी अनिता खर्ब के साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
स्किल डेवलपमेंट के साथ मिलेंगी सभी सुविधाएं
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि यह स्कूल विशेष रूप से मानसिक व श्रवण बाधित बच्चों के लिए होगा। इसमें उन बच्चों के स्किल डेवलपमेंट और उनकी आधारभूत शिक्षा के साथ उन्हें दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। इमारत में बच्चों की सुविधाओं का देखते हुए रैंप और एलिवेटर तक का निर्माण करवाया जाएगा। रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक संजय भटनागर ने कहा कि एक व्यवसायिक संस्थान होते हुए भी वे भारत वर्ष के लिए जो कार्य अच्छा होता है, उसे प्राथमिकता देते हैं। भविष्य में भी रिफाइनरी ऐसे कार्यों में अपना सहयोग देती रहेगी।
विज्ञापन

चार मंजिला इमारत बनेगी, तीन किस्तों में होगी पेमेंट
इमारत बनवाने के लिए रिफाइनरी ने 5.79 करोड़ रुपये की मंजूरी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। स्कूल की इमारत बनवाने का काम पीडब्यलूडी के एक्सईएन प्रदीप अत्री की देखरेख में होगा। इसकी चार मंजिला इमारत बनवाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट की राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। जिसका 40 प्रतिशत हिस्सा दो-तीन दिनों में प्राप्त कर लिया जाएगा, जिसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 30-30 प्रतिशत के दो हिस्से बाद में दिए जाएंगे। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने सीएसआर के तहत दी जाने वाली इस धनराशि के लिए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक संजय भटनागर और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें