फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटान करें : मोहम्मद साइन

Sat, 27 Sep 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं प्रधान सचिव मोहम्मद साइन ने शुक्रवार को समाधान शिविर की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने 60 दिन से अधिक लंबित समस्याओं की प्राथमिकता से निपटान करें। यही नहीं उपमंडल स्तर पर एसडीएम भी इसकी समीक्षा करें। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित एसडीएम को अपने स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई-रिपोर्ट (एटीआर) समय पर भेजना सुनिश्चित करें, ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन को सटीक प्रगति जानकारी मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित राहत देना है। इसलिए किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। समस्याओं का समाधान सरल, पारदर्शी और लोगों की संतुष्टि को ध्यान में रखकर किया जाए। बैठक में शिकायतों की स्थिति, उनके निस्तारण और आगे की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें