फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैंक कॉलोनी की बदहाल स्थिति पर फूटा निवासियों का दर्द

Fri, 17 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी स्थित बैंक कॉलोनी की स्थिति बदहाल और खस्ता हालत में हैं। सडकें टूटी हैं, नालियां गंदगी से अटी हैं। पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है, इसके अलावा काॅलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इन समस्याओं के लिए कॉलोनी के लोग पिछले लंबे से परेशानी झेल रहे हैं। काॅलाेनी की बदहाल स्थिति को देखकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी ने आवाज उठाई है और प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द कॉलोनी से समस्याओं का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बैंक कॉलोनी में निरीक्षण कर कॉलोनी की वास्तविक स्थिति को देखा। नाली का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर जमा था। उन्होंने ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज से अपील की है कि बैंक कॉलोनी की वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए। जंगशेर शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर 2024 को नगर परिषद अंबाला सदर को हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र सौंपा गया था, जिसमें कॉलोनी की सभी प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस अवसर पर संगीता ग्रोवर, सुरेन्द्र गुप्ता, पूनम जैन, महेश कुमार, अंजना, रमेश, राहुल, रोहताश कॉलोनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें