फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ पानीपत एसपी को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना बार्डर पार यूपी की सीमा से जबरन रेत का डंपर सनौली हरियाणा में ले जाकर कार्रवाई करने के मामले में प्रवर्तन ब्यूरो के एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध पानीपत एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। इस पूरी कार्रवाई की पोल यमुना बार्डर यूपी चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे से खुलकर सामने आई थी। हरियाणा की टीम की पुलिस लिखी गाड़ी को भी यमुना बार्डर पार कैराना यूपी थाने में सीज किया गया था।
विज्ञापन


इसे लेकर मुजफ्फरनगर निवासी दिलशाद ने उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि 19 अक्तूबर को रात में हरियाणा की प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा बार्डर पार कैराना यूपी के यमुना तटबंध से नेशनल हाईवे पर आने पर उसके रेत से भरे डंपर को जबरन हरियाणा में ले जाकर 86 हजार रुपये जुर्माना लगाकर सीज किया गया। टीम पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगे थे। इस पूरे प्रकरण की जांच यमुना बार्डर पार सीओ कैराना यूपी के अमरदीप मौर्य ने की। सीओ के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की यमुना पुल यूपी चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में टीम यूपी की सीमा से जबरन डंपर को हरियाणा में ले जाती नजर आई। इसके बाद कैराना पहुंची टीम की गाड़ी को भी स्थानीय पुलिस ने सीज कर दिया था। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एसआई महावीर, एएसआई कुलदीप व रोशन लाल और गाड़ी चालक प्रदीप के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की गई, जिसे एसपी शामली अभिषेक को भेजा गया। एसपी ने चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी पानीपत को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें