फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू की रफ्तार में आई कमी, आज आएगी 90 सैंपल की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा बरकरार है। हालांकि डेंगू के रोगी मिलने की औसत में कमी आई है। 10 नवंबर तक डेंगू के रोगियों के मिलने की औसत आठ-नौ मरीज थी। अब यह घटकर पांच रह गई है। पिछले तीन दिन में डेंगू चार केस मिले हैं। वीरवार को डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला। शुक्रवार को डेंगू के 90 सैंपल की रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू के 296 मरीज मिल चुके हैं। जिले के लगभग 90 निजी अस्पताल व 28 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन आठ हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। हर रोज डेंगू के 1200-1500 के बीच में टेस्ट भी हो रहे हैं। निजी अस्पताल में मिलने वाले डेंगू के रोगियों के सैंपल की दोबारा जिला नागरिक अस्पताल में जांच हो रही है।






जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में खांसी जुकाम व बुखार के रोगियों की ओपीडी सबसे अधिक है। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1517 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 342 वायरल के रोगी थे। अब सर्दियों में निमोनिया का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन








उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू जांच की सुविधा है। सभी केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां पर लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग वहां फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें