फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धंसे टूटे मेनहोल की रिपेयरिंग शुरू, अंदर मिले अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25-29 बाइपास पर एक माह से धंसी मुख्य सीवर लाइन के टूटे मेनहोल की रिपेयरिंग का काम शुरू हो चुका है। निगम टीम ने सड़क को उखाड़कर मेनहोल की जांच की। पड़ताल में सामने आया कि बाइपास स्थित दस होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों ने मुख्य लाइन और मेनहोल में अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इस पर निगम ने सभी को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन तक निकासी बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि चलती मुख्य सीवर लाइन के पानी को डायवर्ट किया जा रहा है लेकिन इससे आगे अवैध कनेक्शनों से निकासी का गंदा पानी मेनहोल में जा रहा है। जिसकी वजह से रिपेयरिंग करना मुश्किल होगा। इसलिए सभी को नोटिस देकर निकासी बंद करने के लिए कहा गया है। अगर निकासी बंद नहीं की गई तो इन पर कार्रवाई होगी। चूंकि किसी ने भी मुख्य लाइन और मेनहोल में कनेक्शन के लिए मंजूरी नहीं ले रखी।
अधिकारियों ने बताया कि मेनहोल की रिपेयरिंग का ये काम रात को ही हो रहा है। इसमें चार से पांच दिन लग सकते हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग टीम पूरी तरह से तैयार है। मेनहोल में उतरने वाले कर्मचारियों के लिए क्रेन से लेकर सेफ्टी सूट का प्रबंध किया गया है। सेफ्टी सूट के साथ पुख्ता सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कर्मचारी मेनहोल में उतरेंगे। रात को निकासी हो रहे पानी का बहाव कम होने पर ही इसकी रिपेयरिंग की जा सकती है। इसके लिए मेनहोल से पहले तीन जगह पर निकासी के लिए डायवर्जन बनाया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ अर्पित बुधवार को कहना है कि जल्द ही मेनहोल को रिपेयर करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अवैध कनेक्शन लगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सीवर लाइन को सबसे ज्यादा नुकसान अवैध कनेक्शन की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें