संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। बिजली निगम की हड़ताल के चलते बापौली गांव में शुक्रवार को पानी की समस्या गहराती नजर आई। इस पर समाजसेवी विनोद रावल (बिट्टू) ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए अपने स्तर पर 15 से अधिक पानी के टैंकर गांव में भेजकर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। गांव के अलग-अलग मोहल्लों में पानी के टैंकर पहुंचाकर जरूरतमंद परिवारों को पानी उपलब्ध कराया गया। पानी की कमी के कारण परेशान ग्रामीणों ने इस पहल से राहत महसूस की। टैंकरों के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को पानी भरने की सुविधा मिली।
विनोद रावल बिट्टू ने कहा कि गांव की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जब गांव में किसी परिवार को पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए परेशानी उठानी पड़े, तो उनकी सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की हड़ताल के कारण गांव में पानी की समस्या पैदा हुई है, लेकिन ऐसे समय में गांव वालों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। इस पर समाजसेवी विनोद रावल बिट्टू की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
45