फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को भेजी एक करोड़ की राहत सामग्री

विज्ञापन
राहत सामग्री के ट्रक को झंडी दिखा रवाना पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए करीब एक करोड़ रुपये की छह ट्रकों में राहत सामग्री भेजी है। इनमें पांच हजार किट हैं। एक किट में 19 वस्तुएं शामिल हैं। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा ग्राम पंचायत व युवा क्लब ने आगे आकर सामान इकट्ठा किया है। इसमें महिलाओं का भी योगदान रहा।
विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय से पंजाब बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए लोगों ने आगे आकर काम किया है। यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब को पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। सरकार ने प्रदेश में किसानों को 15, 465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। अब 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राहत सामग्री जुटाने में हर किसी की भूमिका सराहनीय रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पानीपत ही नहीं पूरा प्रदेश पंजाब के साथ खड़ा है। मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किट में घर की जरूरत का सामान : राहत सामग्री की पांच हजार किट हैं। इनमें दैनिक जरूरत के साथ रसोई में प्रयोग होने वाला सामान है। जिसमें पानी, आटा, आलू, अचार, सूखा दूध, राशन किट, सूखा राशन, कंबल, मच्छरदानी, दवा, बिस्तर और पानी की बोतल हैं। एक किट में 19 वस्तु हैं। दो हजार तिरपाल, 2700 दवा की किट, 2600 बिस्तर, आठ बोरे मच्छरदानी, 12.5 टन आलू, 25 टन आटा व 1360 पेटी शामिल हैं। इन ट्रकों के साथ जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह और भाजपा के कार्यकर्ता नरेश बेनीवाल, अमरजीत कोहली और जगबीर आर्य साथ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें