फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तापमान गिरने से राहत आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को जिले में औसतन 6.8 एमएम बारिश हुई। पानीपत में सबसे ज्यादा 23 एमएम, बापौली और मतलौडा में चार एमएम, इसराना में तीन एमएम और समालखा में शून्य एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह जिले में हो रही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार को पानीपत में सबसे ज्यादा 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से एक तरफ जहां तापमान में कमी आई है।
वहीं दूसरी तरफ किसानों ने भी धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर चली ठंडी हवा लोगों को राहत देने वाली रही। तेज बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। बिंझौल निवासी सतबीर और रणधीर ने बताया कि वे कई दिन से तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को तेज बारिश होते ही उन्होंने प्रवासी मजदूरों से धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू करवा दिया है। अब उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करने की जरूरत नहीं पडे़गी। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें