फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी कराने से किया इन्कार, प्रेमी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एकता कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे युवक सरजीत (27) ने शनिवार देर शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सरजीत का दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। युवती के पिता ने शादी कराने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि युवती सरजीत को ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठ चुकी थी। जिससे तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले कुंदन ने बताया कि उनका छोटा भाई सरजीत पानीपत में एकता विहार कॉलोनी में रहकर एक फैक्टरी में काम करते थे। सरजीत का चार साल से कॉलोनी में ही रह रही यूपी की बरेली निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

वह युवती से ही शादी कराना चाहता था। इसके लिए उसने अपने परिजनों को युवती के परिजनों के पास रिश्ते की बात करने के लिए भेजा था। लेकिन, युवती के पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही युवती को अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली भेज दिया था। आरोप है कि युवती और उसकी मां उससे करीब 85 हजार रुपये भी ऐंठ चुकी थी। जिससे वह तनाव में आ गया था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को सरजीत ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना चांदनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें