फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देर से पहुंचीं 14 ट्रेनें मुसाफिर रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को 14 ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

यात्री सुमन और प्रकाश ने बताया कि वह पिछले सवा घंटे से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। एक तो ट्रेन देरी से आएगी ऊपर से इतना लंबा इंतजार करते हुए थक चुके हैं। ट्रेन समय से आ जाए तो हम भी समय से अपने घर पहुंच जाएं।
यात्रियों ने कहा कि विभाग को ट्रेनों के समय पर संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर भी पहुंच सकें। छोटे बच्चों वाली महिलाएं तो और भी ज्यादा परेशान हो जाती हैं। देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में आम्रपाली एक्सप्रेस 5:54 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 4:12 घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:54 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह जामनगर सुपरफास्ट 2:04 घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:20 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:04 घंटे, नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल 51 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 53 मिनट, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 50 मिनट, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 57 मिनट, जम्मू मेल 21 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस 27 मिनट ,नेताजी एक्सप्रेस 41 मिनट और झेलम एक्सप्रेस 29 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें