फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेहत के लिए मददगार बनेगा रिफाइनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग दान में मिली मशीनों के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को पिछले पांच साल में सामाजिक संस्थाओं व रिफाइनरी से कई जीवनदायनी मशीन दान में मिली हैं। अब हड्डी रोगियों की सर्जरी के लिए रिफाइनरी 15 लाख रुपये की सीआर्म मशीन स्वास्थ्य विभाग को दे रहा है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने हड्डी रोग विशेषज्ञों से उच्च तकनीक की सी आर्म मशीन की डिमांड लेकर रिफाइनरी को भेजी जा चुकी है। अब इसको खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

दिसंबर में स्वास्थ्य विभाग को ये मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस मशीन से ही हड्डी की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। सड़क हादसों में घायल लोगों के लिए यह बेहद जरूरी है। ऐसे में मरीजों को पीजीआई खानपुर रेफर करना पड़ता है। अधिकतर मरीज मजबूरन खानपुर व रोहतक जाने के बजाय निजी अस्पतालों में ही चले जाते हैं। हड्डियों में स्क्रू, रॉड व प्लेट डालने से पहले इसी मशीन से जांच की जाती है। कई केस में सी-आर्म मशीन न होने से डॉक्टरों को ऑपरेशन वाला पूरा हिस्सा खोलना पड़ता है। इस मशीन से डॉक्टर ऑपरेशन वाली जगह को स्क्रीन पर देख सकते और टूटी हड्डी में रॉड या प्लेट डाल सकते हैं।

जिला नागरिक अस्पताल को मुख्यालय से अधिक सामाजिक संस्थाओं व रिफाइनरी ने मशीनें दी हैं। सरबत दा भला सामाजिक संस्था अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन दे चुकी है। एसएनसीयू वार्ड में भी मशीनें संस्था ने दी है। रिफाइनरी ने स्वास्थ्य विभाग को 80 लाख रुपये की सी नैट मशीन व माइक्रोस्कोप भी किए हैं। इनके अलावा भी कई महंगी मशीनें रिफाइनरी ने स्वास्थ्य विभाग को दी हैं।
विज्ञापन



वर्जन-
सी-आर्म मशीन जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास है। मुख्यालय में भी इसका केस बनाकर भेजा गया है। अब रिफाइनरी से भी मशीन को लेकर बात चल रही है। जल्द किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। बापौली व ददलाना सीएचसी को अपग्रेड करने के लिए भी रिफाइनरी ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें