फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शतरंज में रीना और अंश, टेबल टेनिस में शौर्य प्रथम

विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में टेबल-टेनिस प्रतियोेगिता का शुभारंंभ करवाते प्राचार्य डॉ.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शतरंज में रीना और अंश, टेबल टेबल टेनिस में शौर्य प्रथम रहे। पुश-अप चैलेंज और तीन टांगड़ी दौड़ में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस में शौर्य ने प्रथम, शरभ और सचिन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुश-अप चैलेंज में सुजल प्रथम, अंकित द्वितीय और तरुण तृतीय रहे। शतरंज के छात्रा वर्ग में रीना ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में अंश ने प्रथम, रोनित ने द्वितीय और एनोश ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीन टांगड़ी दौड़ में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र जागलान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल प्रभारी दलबीर देशवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को दिनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रितु नेहरा, डॉ. नरसिंह जांगड़ा, सुनीता चांद, डॉ. शशिकांता, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. दलजीत कुमार, डॉ. शिवम धवन और संदीप कुमार मौजूद रहे।

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में टेबल-टेनिस प्रतियोेगिता का शुभारंंभ करवाते प्राचार्य डॉ.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें