फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 1 लाख से ऊपर बकाया राशि वाले उपभोक्ता से होगी रिकवरी, अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली दरबार में पहुंची एक शिकायत, अधिकारियों की एसई ने ली बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर में यूएचबीवीएन अधीक्षक अभियंता कार्यालय में बिजली अदालत लगाई गई। इसी क्रम में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने एक्सईएन व एसडीओ की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को बिजली बिल की बकाया राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए। यह अभियान बुधवार से शुरू होगा।
बिजली अदालत में दो घंटे में एक ही शिकायत पहुंची। यह शिकायत बिजली मीटर कटने से संबंधित रही। साहा से पहुंचे उपभोक्ता ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन कट गया है। वह इस मीटर को दोबारा लगवाना चाहते हैं, इसलिए बकाया राशि की किस्त बनाने की अपील की गई। वहीं, अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने अधिकारियों की बैठक ली और बिजली बिल की बकाया राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



रिकवरी के दायरे में 1613 उपभोक्ता
बिजली निगम अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने एक्सईएन व एसडीओ की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को बिजली बिल की बकाया राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए। गोयल ने बताया कि यह अभियान बुधवार से शुरू होगा। प्रथम चरण में 1 लाख तक बकाया राशि वाले डिफाल्टर उपभोक्ता से बिजली बिल राशि की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए वीरवार तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 1 लाख से 50 हजार रुपये तक बकाया राशि के उपभोक्ता से रिकवरी की जाएगी। एक लाख से ऊपर 1613 उपभोक्ता हैं, जिनसे यह राशि रिकवरी की जानी हैं, हालांकि इनमें कोर्ट केस और सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर भी सुनी जाएंगी समस्याएं
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने निर्देश दिए कि सब डिवीजन स्तर पर जो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, उन हेल्प डेस्क पर कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ता की शिकायत का पंजीकरण किया जाए और निर्धारित तय समय में उपभोक्ता की समस्या का समाधान किया जाए। इसको लेकर एक्सईएन व एसडीओ को निर्देश दिए गए। एसई कार्यालय पर भी सब डिविजन की छोटी शिकायत आती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें