फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑस्ट्रेलिया से कच्चा सामान नहीं मिला, मरम्मत कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिमी एशिया के देशों में तनाव के चलते निर्माण कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। नगर निगम के यमुना एक्शन प्लान (वाईएपी) के तहत सीवर के मरम्मत कार्य भी रुक गया है।
कंपनी को ऑस्ट्रेलिया से एमडब्ल्यूएसएल के लिए लगाया जा रहा विशेष धातु कच्चा माल (रॉ मैटेरियल) नहीं मिल पा रहा है। इसे आने में देरी लग रही है। इस कारण कंपनी 400 मीटर सीवर का मरम्मत कार्य कर पाई है। अब बाकी के सीवर की सफाई का काम शुरू किया है। शहर में यमुना एक्शन प्लान के सीवर की बबैल नाके से सिवाह स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चार टुकड़ों में चार कंपनियों को वर्क ऑर्डर दिया गया है। यह करीब 100 करोड़ रुपये का कार्य है। सिवाह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से एलएन शाह कंपनी ने सीवर मरम्मत का कार्य शुरू किया था। सीवर की एमडब्ल्यूएसएल विधि से मरम्मत की जा रही है। इसमें सीवर के अंदर की धातु की नई परत चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

कंपनी को ऑस्ट्रेलिया से रॉ मेटिरियल मंगवाया है। कंपनी को करीब 400 मीटर रॉ-मेटिरियल मिला है। इसमें से 314 मीटर में नई परत चढ़ाई है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इसका रॉ मेटिरियल ऑस्ट्रेलिया से आता है। इसमें दो से तीन महीने का समय लग रहा है। मेटिरियल न मिलने पर सीवर मरम्मत का कार्य धीमा हुआ है। अब बाकी हिस्से के सीवर की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें