पानीपत। औद्योगिक नगरी में पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए लोग आने लगे हैं। इसमें घरेलू ही नहीं व्यवसायिक और औद्योगिक क्षेत्र में भी लोग आगे आए हैं। अब तक 202 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 14 व्यावसायिक, 173 घरेलू और 15 औद्योगिक कनेक्शन के लिए हैं। पश्चिमी एशिया के देशों तनाव के बाद गैस की किल्लत एक बार बढ़ गई थी। एजेंसियों से लेकर गोदाम पर लाइन लग गई थी।
कंपनियों ने पीएनजी कनेक्शन लेने पर जोर दे दिया था। इसके साथ लोग भी आगे आने थे। शहर में आईओएजीपीएल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडल टाउन, सेक्टर-29, पुराना औद्योगिक क्षेत्र में लाइन बिछाई गई हैं।
नए पीएनजी कनेक्शन के ये हैं रेट : अग्रिम भुगतान योजना में प्रति निवासी 7118 रुपये है। इसमें छह हजार रुपये की कनेक्शन सुरक्षा, एक हजार रुपये गैस बिल भुगतान सुरक्षा और 118 रुपये फार्म शुल्क शामिल है। ईएमआई पंजीकरण योजना में 7118 रुपये का विकल्प है। पीएनजी कनेक्शन के लिए शुरू में 2118 रुपये का भुगतान करना होगा।
एक हजार रुपये वापसी योग्य कनेक्शन बिल भुगतान सुरक्षा और 118 रुपये गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क और शेष पांच हजार रुपये को 500 रुपये प्रति बिल की आसान ईएमआई में लगातार 10 द्विमासिक बिलिंग के लिए होगा। 250 रुपये प्रति माह के हिसाब से भुगतान करना होगा। आईओएजीपीएल के टोल फ्री नंबर 180023355666 या आईओएजीपीएल के सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।