फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हिंदी प्रश्नोत्तरी के दोनों वर्गाें में रावी हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
एसडी वैश्य पब्लिक विद्यालय में उत्कृष्ट विद्या​र्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। कुराड फार्म स्थित एसडी वैश्य पब्लिक विद्यालय में मंगलवार को एक विशेष हिंदी प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में बांटा गया। इसमें प्रथम वर्ग में कक्षा 3 से 5 और द्वितीय वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता हाउस आधारित थी। इसमें रावी, सतलुज और यमुना हाउस के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान हिंदी साहित्य, व्याकरण, मुहावरों, कहावतों और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ त्वरित उत्तर दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए रावी हाउस ने दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन सुशील सिंगला, वाइस चेयरमैन संजय बंसल और प्रधानाचार्य मनीष गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें