पानीपत। श्रीराम दशहरा कमेटी, बरसत रोड की ओर से रविवार को यमुना एनक्लेव गेट नंबर-एक के सामने मैदान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की देखरेख प्रधान भीम सचदेवा ने की। बैठक में आगामी दशहरा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है। महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले स्थल पर पहुंच चुके हैं। जिन्हें 30 अक्टूबर को खड़ा किया जाएगा व दो अक्टूबर शाम 6:03 बजे रावण दहन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल से एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौके पर तैनात रहेगी। मौके पर सोम मदान, विक्की, राधे श्याम नासा, रमेश सतीजा मौजूद रहे। संवाद