फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिला, डिपो के सामने प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव बापौली के ग्रामीणों ने डिपो होल्डर की कथित मनमानी और खाद्य आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी के बर्ताव से तंग आ कर राशन की दुकान पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बापौली डिपो होल्डर और संबधित अधिकरी को दूसरे जिले में कार्यालय से बदला जाए।

प्रदर्शन कर रही कांता देवी, कमलेस, नीलम, सीतो, रुक्मिणी, लीलावती, शांति, सीमा, सरोज, अनुराधा, मोना, अंजू, ज्योति, रानी, कमला, नीलम देवी, मदन, विक्रम, बलवान और ओमप्रकाश ने बताया कि बापौली के एक डिपो होल्डर ने उनके राशन कार्ड पर विभाग की मोहर लगने के बाद भी राशन देने से मना कर दिया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उन्हें अभी तक राशन नहीं दिया। वही, डीएफएससी दिलबाग सिंह दून का कहना है कि चुनाव के बाद जिन ग्रामीणों का सूची में नाम नहीं हैं वे आपत्ति फार्म भर कर डीसी कार्यालय में दे उनकी जांच कर सूची में चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें