पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक गांव में एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। पुलिस ने एक युवक खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को शोदापुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि एक युवक ने उसकी 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया है।
उसने करनाल निवासी बिजेंद्र पर अपहरण का शक जाहिर किया है। उसने बताया कि उक्त युवक ने उसकी लड़का का शादी की नीयत से अपहरण किया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसकी शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।