फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुलिस मॉडल टाउन पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है। दुष्कर्म का आरोपी फिलहाल जेल में है। अब युवती ने आरोपी से ही शादी करने और बच्ची को पालने की बात कही है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। युवती फिलहाल अपने परिवार के साथ रह रही है।
विज्ञापन

20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह वह पांच भाई-बहन हैं। जिनमें वह तीसरे नंबर की है। वह एक धागा मिल में काम करती थी। इसी मिल में मुन्ना नाम का सुपरवाइजर काम करता है। मई 2024 में सुपरवाइजर मुन्ना ने उसके साथ मिल में दुष्कर्म किया था। उसने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
अगस्त में जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने उसकी निजी अस्पताल में जांच कराई। जांच में वह तीन माह की गर्भवती मिली। फिर उसने परिवार को आपबीती बताई थी। पीड़िता ने आरोपी सुपरवाइजर मुन्ना के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। तब से आरोपी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें