फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंजिशन गर्दन पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव गढ़ सरनाई के अड्डे पर तीन युवकों ने एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। युवकों ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गढ़ सरनाई गांव निवासी लखन ने बताया कि गांव का ही अमन उससे रंजिश रखता है। वह वीरवार रात आठ बजे गांव के अड्डे पर खड़ा था। अमन यहां मोटरसाइकिल पर आया और सीधे उसे मोटरसाइकिल की टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया, फिर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। अमन ने यहां कॉल कर तनुज व अरुण को बुला लिया। तीनों ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उसको मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह से उसने जान बचाई। तीनों यहां से उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें