- शास्त्रीय गायन से लोकनृत्य और नाट्य मंचन तक दिखनी थी प्रतिभा, नई तारीख बाद में होगी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए वीरवार को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय रंगोत्सव स्थगित कर दिया गया है। संगीत शिक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के दूसरे जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब प्रतियोगिता की आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस रंगोत्सव में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलना था। एपीसी कुलभूषण जैन ने बताया कि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते आयोजन स्थगित किया गया है। नई तिथि निर्धारित होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।