फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रणबीर हत्याकांड की जांच सीआईए-2 को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के नूरपुर गुजरान गांव में किसान रणबीर (60) की हत्या के मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-2 को सौंप दी है। टीम मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है और पड़ोसी सत्यवान से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात रणबीर अपने खेत में बनी झोपड़ी से लापता हो गए थे। दो दिन बाद 18 जुलाई को परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी किसान सत्यवान साइकिल पर एक गठरी ले जाता दिखाई दिया। उसी रात पसीना गांव के पावर हाउस के पास रणबीर का शव बरामद हुआ।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सत्यवान ने विवाद के बाद रणबीर की हत्या कर शव को गठरी में बांधकर साइकिल से जंगल में फेंक दिया। रणबीर के भतीजे के अनुसार, सत्यवान उनके खेत पर ही रहता था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटनास्थल से लेकर शव मिलने के स्थान तक साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में सत्यवान की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच जारी है। मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें