फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेरे तन में भी राम, मेरे मन में भी राम... भजन पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार स्थित श्री सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमत धाम में शुक्रवार को आयोजित एक शाम हनुमानजी के नाम कार्यक्रम में भक्ति का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में पहुंचे लोग धार्मिक भजनों को सुनकर भक्ति में लीन नजर आए। आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। जन गायक सोनीपत से बृज रसिक राजीव शास्त्री ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

मेरे तन में भी राम मेरे मन में भी राम..., श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., खुश होंगे हनुमान राम नाम लिए जा..., बालाजी आ जाओ एक बार..., बालाजी अच्छा लगे से... भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज ने सबको आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ सदस्य विक्की बतरा ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुक्रवार को तीसरे दिन एक शाम हनुमानजी महाराज के नाम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान राम और हनुमान का सजा सुंदर दरबार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं सात बजे ज्योत प्रज्ज्वलित कर हुआ। इसमें भजन गायक बृज रसिक राजीव शास्त्री ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य किया और भगवान राम व हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं और भजन गायक ने भजनों के माध्यम से हनुमान को रिझाने की कोशिश की। कार्यक्रम समापन पर भंडारे की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें