फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा और परमात्मा के प्यार का बंधन ही रक्षाबंधन : बीके अंजना

विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज सेक्टर - 25 की सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते अंजना बहन। स्रोत :
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज सेक्टर-25 की सोसाइटी की ओर से सेक्टर-25 स्थित शाम बाग में कार्यक्रम हुआ। केंद्र की संचालिका बीके अंजना ने कहा कि आत्मा और परमात्मा के प्यार का बंधन ही रक्षाबंधन है। हमें अंहकार, नफरत, दुख, अशांति, डर, हर गलत सोच, बोल और गलत कर्म से अपनी रक्षा करनी है।
विज्ञापन

पानीपत सर्कल इंचार्ज राजयोगिनी बीके सरला दीदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बहन और भाई के अटूट बंधन का सम्मान करता है। राखी बांधना मन, वचन और कर्म की पवित्रता का प्रतीक है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उसके माथे पर तिलक लगाती है, उनका मुंह मीठा कराती हैं और उसकी दीर्घायु की कामना करती हैं। ऐसे ही हमें परमात्मा के साथ प्यार की राखी बांधनी हैं। जिससे सदा हमारी रक्षा करेंगे।
ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। अतिथियों का गुलाब का फूल देकर सम्मान किया। डॉ. बलकार ने आओ प्रकृति को दोस्त बनाए के बारे में बतलाया। रामनिवास गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन बहुत बड़ा त्योहार है। सबको मिलकर मनाना चाहिए। संवाद

ब्रह्माकुमारीज सेक्टर - 25 की सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते अंजना बहन। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें