फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव : कृष्ण लाल

विज्ञापन
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को राखी बांधते बीके सरला बहन। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। पंचायत तथा खनन, भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को क्षेत्र के थिराना गांव में स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन मनाया। ब्रह्मकुमारी सरला व सुनीता बहन ने उनको राखी बांधी। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव है। पंवार ने कहा कि वह ब्रह्मकुमारी आश्रम में लगातार तीन दशक से रक्षाबंधन मनाते आ रहे हैं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान आज न केवल देश बल्कि विश्व के 120 से अधिक देशों में मानवता का कल्याण कर अलख जगा रहा हैं। इस संस्थान में समय-समय पर आना मेरे लिए एक परंपरा ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक कर्तव्य बन चुका है।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी के पानीपत के सेक्टर-12 और 25 स्थित केंद्र में रक्षाबंधन मनाया। सेक्टर-25 स्थित केंद्र में बीके अंजना ने भाइयों को राखी बांधी। उनको रक्षाबंधन पर एक बुराई का त्याग कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन का त्योहार है। इस तरह के त्योहार से रिश्तों में मजबूती आती है। ब्रह्मकुमारी द्वारा इस बार विभिन्न विभागों व संस्थानों में रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें