फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंधी संग बारिश, समालखा में गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जेठ की तपिश के बीच मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को तेज अंधड़ के साथ कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। यहां सात एमएम बारिश दर्ज की गई। असंध रोड पर सौदापुर के पास भारी पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक सड़क बाधित रही। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मौसम बिगड़ने से जिले में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। मध्यम हवा दिनभर चलती रही। दोपहर के समय तापमान करीब 40 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों को गर्मी सताने लगी। शाम को मौसम पलट गया। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सौदापुर के पास शीशम का बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई। बसों के अलावा अन्य वाहन और दोपहिया भी जाम में फंस गए। लोगों ने रास्ता बनाकर निकलना शुरू किया। इसके बाद पेड़ की टहनियों को हटाकर दूसरे वाहन निकाले गए। वन विभाग की टीम ने काफी देर बाद पहुंचकर पेड़ की छंटाई की।
समालखा में बृहस्पतिवार शाम को तेज बारिश और ओलावृष्टि ने सकते में डाल दिया। करीब 20 मिनट की बारिश से पूरा शहर जलमग्र हो गया। वहीं बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण ग्रामीण आंचल में कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटने की सूचना है। निकासी ठप होने से जगह-जगह भरे गंदे पानी से लोगों को परेशानी हुई। परेशान लोग नगर पालिका प्रशासन को कोसते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसके कुछ देर बार ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। शहर में सर्विस लेन, पुरानी गुड़ मंडी, अनाज मंंडी, आर्य समाज रोड, माता पुली रोड पर पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद अपने गंतव्य को जाते हुए राहगीर गंदे पानी से बचकर निकलते हुए दिखे। विजय, अनिल, कृष्ण, जयबीर, विनोद, नितिन, मनोज, बंटी ने कहा कि शहर की निकासी व्यवस्था पहले से ही ठप है। सर्विस रोड की निकासी भी ठेकेदार द्वारा बनाए गए ऊंचे ड्रेन के कारण नहीं हो पाई। लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में प्रशासन नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। रेलवे रोड पर दुकानदारों ने पक्के थड़े व अतिक्रमण कर नालों की निकासी बंद कर दी है। सर्विस लेन के दोनों तरफ बने भवनों की निकासी के लिए ड्रेन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें