पानीपत। मंगलवार शाम को मेघा जमकर बरसे। करीब आधे घंटे की बारिश राहत के साथ आफत लेकर आई। शाम पांच बजे हुई आधे घंटे की बारिश से शहर जलमग्न हो गया। बारिश के चलते जीटी रोड सहित मुख्य सड़कों पर जाम में वाहन चालक फंसे रहे। लोगों को जाम के चलते पंद्रह मिनट का सफर दो घंटे में तय किया। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार जिले में औसतन 14 एमएम बारिश दर्ज की गई।
शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काली घटा छाने के बाद करीब आधे घंटे तक मेघा जमकर बरसे। बारिश के चलते जीटी समेत शहर की मुख्य गलियों व सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिसने प्रशासन के पानी निकासी के उचित प्रबंध करने के दावों की पोल खोल दी। जीटी रोड पर घुटनों तक पानी जमा होने के कारण जाम लग गया। वहीं अंडर पास के नीचे पानी जमा होने के चलते गोहाना रोड, जाटल रोड व असंध रोड पर जाम में सैंकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। शहर वासी कुलदीप, अनूप सिंह, बलवान, अशोक, राजू ने बताया कि बारिश राहत की बजाए आफत लेकर आई। बारिश से संजय, बस स्टैंड, खादी आश्रम, सेक्टर-25 सहित अन्य मुख्य मार्गों में घुटनों तक पानी जमा होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी है। सीवरेज व्यवस्था ठप होने के चलते भी शहर वासियों की दिक्कतें बढ़ गई।
बारिश से शहर में हर तरफ जाम
शाम के समय बारिश जहां राहत कम आफत ज्यादा लेकर बरसी है। करीब आधे घंटे की बारिश से शहर की मुख्य गलियों व सड़के जलमग्न होने के चलते शहर में हर तरफ जाम लग गया। अनाज मंडी से लेकर बस स्टैंड तक पहुंचना वाहन चालकों को भारी पड़ गया।
बपौली में नहीं हुई बारिश
मंगलवार शाम करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश से शहर की गलियां व सड़के जलमग्न हो गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार जिले में औसतन 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मगर बपौली ब्लॉक में बारिश नहीं हुई। बाकि अन्य ब्लॉकों में संभावित बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ब्लॉक अनुसार आंकड़े (एमएम में)
पानीपत-50
समालखा-4
इसराना-1