फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन में दूसरे दिन बारिश, समालखा में पांच और इसराना में दो एमएम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सावन के महीने में लगातार दूसरे दिन शनिवार को बारिश हुई। समालखा में पांच और इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की। वहीं बाकी जिले में हल्की बारिश हुई। यमुना में फिलहाल डेढ़ लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को तेज बारिश होने का अनुमान जमाया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छा गए। हवा की गति कम होकर पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके बाद दोपहर के समय हल्की से मध्यम धूप निकल आई। ऐसे में अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा की रफ्तार कम होने से लोग दिन भर गर्मी व उमस से परेशान रहे। शनिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे मौसम एक साथ करवट ले गया। हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश चली। समालखा खंड में पांच एमएम बारिश दर्ज की। वहीं इसराना में दो एमएम बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। रविवार को बादलों की आवाजाही हो सकती है। रविवार और फिर सोमवार को बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
इसराना खंड में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। यहां शुक्रवार सायं 20 मिनट में 25 एमएम बारिश दर्ज की। वहीं शनिवार को दो एमएम बारिश दर्ज की। दो दिन में 27 एमएम बारिश दर्ज होने के बाद किसानों को काफी सहारा मिला है। क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। पूठर गांव के रणदीप और विक्रांत ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में पानी आसानी से भर जाता है। अब हर रोज एक एकड़ खेत आसानी से तैयार हो जाता है। इसके अलावा धान की फसल में पानी भी ठहर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें