फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लगातार दूसरे दिन बारिश, आज भी छाएंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मानसून ने जिले में दस्तक दी है। पानीपत में सात एमएम, बापौली में सबसे ज्यादा 12 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि समालखा, मतलौडा व इसराना में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार और सोमवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान दो दिन में पांच डिग्री कम हो गया है। लोगों ने आषाढ़ माह में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सोमवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम हुआ। सोमवार को पानीपत में सात एमएम और बापौली में 12 एमएम बारिश होने से अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। कई दिनों के बाद हवा लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही। दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहने से व हवा की रफ्तार होने से उमस कम महसूस की गई। तेज बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
जिले में लगभग 80 हजार एकड़ रकबे में धान की रोपाई की जानी है। जिसमें ज्यादातर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। शेष किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मंगलवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस सप्ताह भी बारिश की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आस-पास रह सकता है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें