फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में खुली पोल, गलियों के साथ ही घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में ही सनौली खुर्द में विकास कार्यों की पोल खुल गई हैं। जमकर हुई बरसात से कई गांवों की गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों का चलना भी मुश्किल हो गया। गांवों में सरकार द्वारा पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से पानी निकासी पर खर्च करने के बाद भी पानी जमा रहा। गांवों में गलियों में भरने के बाद कई घरों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन

गंदे नाले ओवरफ्लो होकर गांव से लगते खेतों में भर गए है, जिसमें फसल डूब गई है। गांव की गलियों में कई-कई फुट तक पानी भर गया । गांव में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने पर निकासी नहीं हुई, जिससे पानी जमा है।
इन गांवों भी जलभराव : इसके अलावा गांव छाजपुर, जलमाना, बापौली, गोयला, मौहाली, रिशपूर, झाबा, सनौली खुर्द, कुराड आदि के लोगों को गंदे पानी की निकासी से निजात नहीं मिल पा रही है। निकासी न होने के चलते गांव की गलियों में गंदा पानी अब घरों में घुसने लगा। गलियों में गंदा पानी भरा होने के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव की मेन गली में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में बह रहा है। ग्रामीण सुमित, अभिषेक, पंकज, सुरेश, सुखपाल, बलबीर, विकास, सतीस, नीलम, कृष्णा, सुदेश, कमलेश, सविता आदि ने बताया कि कई बार बीडीपीओ, डीसी व विधायक से मिल कर गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी, लेकिन हल ही नहीं की गई।
विज्ञापन

इस बारे में एसईपीओ जितेंद्र सनौली, एसईपीओ पंचायत अधिकारी प्र मोद बापौली का कहना है कि पंचायतों में गंदे पानी की निकासी समस्या पंचायतें से मिल कर हल कराई जाएगी।
पशु अस्पताल में भरा दो फुट पानी उधर बारिश से पशु अस्पताल में व कमरे में दो-दो फुट पानी भर गया है। जिससे पशुओं का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस बारे में पशु चिकित्सक डॉ. पीके राय ने बताया कि पशु अस्पताल कई फुट नीचे है, जिसकी वजह से निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें