फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश से मिली राहत बिजली की मांग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शनिवार रात में हुई मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत देने के साथ किसानों की चिंता भी कुछ कम कर दी है। बारिश के बाद रविवार को दिन में धूप खिली, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश का असर बिजली की मांग पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को जिले में कुल बिजली खपत 138.56 लाख यूनिट रही, जबकि एक दिन पहले 143.97 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें