सर्व संगठन सेवा संस्थान के सहयोग से दो वार्डों में चलाया जाने वाले स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।
रैली में सदानंद बाल विद्या मंदिर सीसे स्कूल व नव जीवन पब्लिक स्कूल के करीब 25 सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वार्ड-15 पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली निकालने का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरू कर शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाना है।
यह तभी संभव होगा जब शहर वासियों इसमें पूर्ण रूप से सहयोग कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह रविवार को को रैली निकाल लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर सदानंद सीसे स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सैनी, नव जीवन स्कूल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेद्र बजाज, ललीत गोयल व सुमित मित्तल मौजूद रहे।