समालखा। नेस्ले रोड रेलवे अंडरपास पिछले कई सालों से खस्ता हालत में होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में बारिश का पानी जमा हो जाता है। साथ ही गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का खतरा सताता है। बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बारिश के समय अंडरपास से गुजरना दूभर हो जाता है। बारिश का पानी जमा होने से गाड़ी से लेकर बाइक पानी में डूब जाती है। यह अंडरपास जीटी रोड से चुलकाना, किवाना, नामुंडा, ग्वालड़, ढिंडार, मांडी व इसराना को जोड़ता है। यह इन गांवोंं में जाने के लिए मुख्य मार्ग है। जिसकी खराब हालत के कारण लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोग प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई राहत कार्य नहीं किया गया है।