फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे सिग्नल फेल, डाउन मार्ग बाधित

Tue, 31 Dec 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दिवाना रेलवे स्टेशन के पास वायर कटने से होम सिग्नल फेल हो गया। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेन लेट हो गई। इससे पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई। डाउन लाइन पर सिग्नल फेल होने के कारण कई ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा।
विज्ञापन


दिवाना रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार करीब 12:00 बजे डाउन लाइन पर होम सिग्नल फेल हो गया। सिग्नल फेल होने के बाद कई ट्रेनों को ज्याें की त्यों ही रोकना पड़। डाउन में 12460 सुपर और अप में 12925 डीलक्स को पानीपत रेलवे स्टेशन 15-15 मिनट रोकना पड़ा। इनके अलावा शताब्दी, सुपर और कटिहार एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक के बजाय चार से निकाला। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केबल कटने के कारण ही सिग्नल फेल हुआ था।

रेलवे के इंजीनियरोें ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे के बाद सिग्नल को ठीक किया। सिग्नल सुबह करीब 12:00 बजे फेल हुआ था। इसके बाद इंजीनियरों ने दोपहर करीब 2:30 बजे तार को बदला। तार बदलने के बाद डाउन लाइन बहाल हो पाई। ट्रैक बहाल होने के बाद यहां से मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली 64454 पैसेंजर ट्रेन को निकाला।
विज्ञापन


तार के कटने का कारण ड्रिल मशीन बताया जा रहा है। दीवाना स्थित रेलवे कॉलोनी में बिजली निगम की ओर से बिजली सप्लाई के लिए लाइन बिछाने का काम चल रहा हैै। इसी काम के लिए ड्रिल मशीन से गड्ढा किया जा रहा था।

कार्य के दौरान ड्रिल मशीन ने वायर को काट दिया और इससे सिग्नल फेल हो गया। शहर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर मालगाड़ी करीब एक घंटा तक खड़ी रही। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरने वाली ट्रेनाें को प्लेटफार्म- दो से गुजारा गया।

ट्रेनों के लेट चलने और स्टेशन पर खड़ी रहने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली जाने वाले यात्री रविंद्र, अंकुश, ईश्वर दहिया और सन्नी ने बताया कि ट्र्रेनाें के लेट होने से उनके काम खराब हो गए हैं। शाम को घर वापस भी आना था। लेकिन अब वापस नहीं आ पाएंगे। पूछताछ खिड़की के बाहर भी दिनभर यात्रियों का तांता रहा। 

12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी, 12925 पश्चिम, 22451 मुंबई बांद्रा-चंडीगढ़, 12715 सचखंड, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी, 14731 दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी, 09021 मुंबई बांद्रा-जम्मूतवी, शहीद एक्सप्रेस व 11058 अमृतसर-मुंबई एलटी अपने निर्धारित समय से 10 मिनट से लेकर करीब दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें