डीएसपी कार्यालय में बैठक करते सीएलजी के सदस्य व डीएसपी मुख्यालय। पीआरओ
पानीपत। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कम्यूनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) के साथ डीएसपी मुख्यालय ने बैठक की। बैठक में ग्रुप के सदस्यों ने पांच प्रस्ताव पुलिस के सामने रखे। जिसमें शहर में किरायेदारों व रहेडी वालों का वेरिफिकेशन कराने का प्रस्ताव अहम हैं। इसके साथ ही शराब के खुर्दों को बंद कराने, नशे के खिलाफ अभियान चलाने और चौराहों से अतिक्रमण हटाने करने का भी प्रस्ताव रखा है। जिस पर डीएसपी ने मुख्यालय सतीश वत्स ने जल्द ही अमल करने का आश्वासन दिया है।
वीरवार को जिला सचिवालय स्थित डीएसपी मुख्यालय कार्यालय में कम्यूनिटी लाइजनिंग ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में डीएसपी ने पुलिस कार्यप्रणाली पर फीडबैक लिया। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव व प्रस्ताव मांगे। सीएलजी के सदस्यों द्वारा
वीरवार की बैठक में पांच नए सुझाव रखे। जिसमें शराब ठेकों के बाहर खुले में व गाड़ियों में बैठकर शराब पीने, किराएदारों व रेहड़ी वालों की वेरीफिकेशन, विभिन्न चौक चौराहों पर अतिक्रमण हटवाने व अवैध शराब के खुर्दों व नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के प्रस्ताव रखे गए। जिस पर डीएसपी ने तुरंत ही इन सुझावों पर कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला शांति व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। बैठक में सीएलजी कमेटी से गौरव लीखा, सुरेश, मिराज हसन साबरी, निशांत सोनी, संजय वर्मा, रामनारायण व विकास आहूजा मौजूद रहे।