फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मच्छाैंडा के पास बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला मंडल के अधीन दिल्ली रेल सेक्शन जल्द ही फाटक मुक्त होगा। मोहड़ा अंडर ब्रिज के बाद अब मच्छौंडा का रेलवे फाटक भी बंद होगा। यहां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्लयूडी के सलाहकार ने पुल के नक्शे सहित अन्य कार्रवाई को पूरा कर लिया है। अब जल्द ही इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से मंत्रणा की जाएगी। हालांकि अभी डीआरएम कार्यालय के पास मुख्य फाटक को लेकर भी योजना तैयार की जानी है।
रेलवे से अनुमति मिलते ही रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। वहीं रेलवे ट्रैक पर पुल के बेस को तैयार करने के लिए ब्लॉक भी लिया जाएगा जोकि आगामी कार्य योजना में शामिल होगा। इसके अलावा पुल के दोनों हिस्सों को तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्लयूडी के अधीन होगी और पुल के बेस को रेलवे लाइन पर रखने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन पर लगभग 21 करोड़ की लागत से तैयार किए गए आरओबी को आमजन के सुपुर्द किया गया था। ताकि उन्हें रेलवे फाटक की परेशानी से निजात मिले। मच्छौंडा में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर वीरवार को हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। पीडब्लयूडी के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को सलाहकार द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को दिखाया गया और उन्हें पुल के निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जब रेलवे के संयुक्त कार्रवाई की जानकारी दी तो कैबिनेट मंत्री ने डीआरएम अंबाला से भी फोन पर बात की ताकि कार्य को जल्द प्रारंभ कराया जा सके।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनने से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी रेलवे रुपरेखा तैयार कर सकेगा। ओवरब्रिज के तैयार होने से यात्रियों के समय की भी बचत होगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें